धूम धाम से मनाई जायेगी भगवान परशुराम जयंती, होगें अनेक कार्यक्रम

दीपक शर्मा

पन्ना १९ अप्रैल ;अभी तक; आगामी 22 अप्रेल अक्षय त्रतीया को भगवान परशुराम जयंती धूम धाम के साथ मनाइ्र जायेगी। तथा इसके पूर्व अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष राम गोपाल तिवारी ने बताया कि, कार्यक्रम को भव्यता से मनाने के लिए जोरदार तैयारीया चल रही है। नगर मे जगह जगह बेनर, कटआउट लगाये जा रहें है तथा अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र वितरति किये जा रहे है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यक्रम मे सभी वर्गो को जोडने का है तथा भव्यता के साथ कार्यक्रम संपन्न होगें। उन्होने बताया कि 21 अप्रेल को नगर मे निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर से बाईक रैली 04ः30 बजे प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करेगी। 22 अप्रेल को सुबह 8 बजे मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा, 12 बजे जन्मोत्सव समारोह, 1 बजे से 2 बजे तक हवन पूजन, महाआरती शायंकाल 05 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो रामजानकी मंदिर प्रागण से प्रारंभ हो कर बडा बजार, बल्देव चौक, कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, कलेक्ट्रेट मार्ग होते हुए राम जानकी मंदिर मे ही समाप्त होगी। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जायेगा।