ध्वजा रोहण के साथ मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

दीपक शर्मा
पन्ना२९ दिसंबर ;अभी तक; कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस पूरे देश मे बडें की उत्साह के पूर्वक मनाया गया तथा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ मे पार्टी द्वारा जोश भरने का प्रयास कि गया।
                                     इसी कडी मे पन्ना जिले मे भी सभी ब्लाक मुख्यालयो पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पन्ना जिला मुख्यालय मे ब्लाक कांग्रेस पन्ना के तत्वाधान मे एवर साईन गार्डन मे जिला स्तरीय स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व ग्रहमंत्री तथा वरिष्ट कांग्रेस नेता कैप्टन जयपाल सिंह रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ट कांग्रेस नेता राम किशोर मिश्रा द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, वरिष्ट कांग्रेस नेता रविन्द्र शुक्ला, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थि रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजा रोहण से किया गया। तत्पश्चात् महापुरूषो के चित्रो पर माल्यपर्ण करते हुए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का वाचन किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित वरिष्ट कांग्रेसीयो का साल श्रीफल से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा एवं ब्लाक अध्यक्ष अक्षय तिवारी के द्वारा किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं बलिदान के संबंध में विस्तार से अपने अपने विचार रखे गयें।
                               इस अवसर पर पूर्व ग्रहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बलिदान देने वालो की पार्टी है, कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी निराश नही होता है, 138 साल से लगातार विचारधारा की लडाई लड रहा है तथा भाईचारा तोडने वालो तथा देश विरोधी गतिविधियों की बाते करने वालो को मुंह तोड जवाब देने के लिए सक्षम है। हमारी पार्टी जिस प्रकार से लंबे इतिहास को लेकर चल रही है, आंगे भी अपनी विचारधारा के साथ आम जनता की लडाई लडती रहेगी। तत्पश्चात् कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपरीत परिस्थतीयों से गुजर रही है, लेकिन उसके बावजूद अपने सिद्धांतो पर गंगा मईया की तरह चलती आई है, और आगे भी चलती रहेगी। 28 अगस्त 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई उस समय देश गुलाम था लेकिन उसके बावजूद 72 लोगो ने कांग्रेस पार्टी बनाकर आंगे बढी और बढती ही चली गई। जिन लोगो को यह भ्रम है कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देगें यह उनकी भूल है विचारधारा कभी समाप्त नही होगी। जिस पार्टी ने देश को आजाद कराने मे अपनी भूमिका निभाई है उसे कोई समाप्त नही कर सकता है। सरकारे आती जाती रहेगी, लेकिन देश को जोडने वाली आम जनता मे भाईचारा तथा सद्भाव की प्रेरणा देने वाली पार्टी लगातार आंगे बढेगी।
                                  कार्यक्रम को पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता निराश एवं हताश न हो, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी वरिष्ट नेता कार्यकर्ताओं के साथ खडे है। तीन राज्यो की हार से हमे अपना मनोबल कम नही करना है, जिस प्रकार से पूर्व मे हम आम जनता की लडाई लडते आये है वह लगातार जारी रहेगी। पन्ना जिले मे पार्टी कार्यकर्ताओ के लिए मै जिला अध्यक्ष के नाते हमेशा साथ खडा हूं तथा जल्द ही जिले मे पार्टी के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें तथा लोकसभा चुनाव मे पार्टी दमदारी से चुनाव लडेगी। एवं जीत हासिल करेगी।
                                 कार्यक्रम को अनेक लोगो ने संबोंधित किया जिसमे मुख्य रूप से पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, रामकिशोर मिश्रा, राम औतार तिवारी, राजेश तिवारी, मनीष मिश्रा, मार्तण्डदेव बुन्देला, सेवादल अध्यक्ष राम बहादुर द्विवेदी, महेन्द्र लोधी, मनोज केशरवानी, दादाभाई पटेल, सौरभ पटैरिया, राज बहादुर पटेल, राकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, अनीश खान कार्यकारी अध्यक्ष, डॉक्टर कदीर खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, कार्यक्रम मे अनेक लोग शामिल रहें। जिसमे मुख्य रूप से पुरषोत्तम जडिया, श्रीमती आस्था तिवारी, दीपक तिवारी, रहीमा खातुन, भानूदत्त तिवारी, सुनील अवस्थी, राकेश गर्ग, शिव प्रकाश दीक्षित, कमल सिंह राजपूत, शशिकांत दीक्षित, जनमयजय अरजरिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी, जगदीश यादव, मुख्तार बेग, लखन केवट, रेहान मोहम्मद, रामदार जाटव, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश जाटव, जगतपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह परमार, राहत अली, धूराम चौधरी, भूपेन्द्र सिंह बुन्देला, बृजेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, म्रगेन्द्र सिंह गहरवार, शुसील मिश्रा, राजू यादव, अर्जुन सिंह बागरी आदि।