नपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया डीटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, डीटी हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

दीपक शर्मा
पन्ना ७ जनवरी ;अभी तक;  शहर में आज बहुप्रतिक्षित मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। रविवार को आयोजित इस विशाल मेडिकल कैम्प की कई दिनों से तैयारियां की गई थी। सतना रोड़ एस्सार पेट्रोल पम्प के पास स्थित डीटी हॉस्पिटल पन्ना में देश भर के नामी चिकित्सकों ने लोगों का उपचार किया। कैम्प के साथ ही अस्पताल का उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इनके साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, डा. व्ही.एस. उपाध्याय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना, डा. मोदी, डा. महेश गुप्ता एवं स्पेश कंसलटेंसी नई दिल्ली के संचालक डा. सुरेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। जन विकास संस्था के संचालक डा. एम आरिफ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभी अतिथियों ने मिलकर अस्पताल के मुख्य भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
                                      इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय ने इस अस्पताल को मिले के लिए बड़ी उपलब्धी बताया। उन्होंने कहा कि पन्ना में हमेशा से मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल की जरूरत रही है। लोगों को उपचार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, पन्ना में ही उन्हें बेहरत उपचार मिल सकेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के लिए उन्नति की कामना की और शुभकामनाएं दीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. व्हीएस उपाध्यक्ष ने अस्पताल के शुभारंभ एवं स्वास्थ्य शिविर के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि पन्ना में इस तरह का प्रयास सराहनीय है। स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी और पन्ना में उपचार के नए विकल्प मिल सकेंगे। डा. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पन्ना शहर को इस अस्पातल की बेहद जरूरत थी।
                                डा. महेश गुप्ता ने कहा कि इस नवीन अस्पताल में लोगों को अब बेहरत उपचार मिल सकेगा। उन्होंने इसके लिए प्रबंधन को बधाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता केसरवानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि पन्ना में मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल किसी सपने से कम नहीं है। इस अस्पताल की नींव रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं। नगर पालिका उपाध्यक्ष आशा गुप्ता ने भी अस्तापल प्रबंधन को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। स्पेश कंसलटेंसी नई दिल्ली के संचालक डा. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें इस अस्पताल के प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। इसे बेतरह ढंग से पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि देश भर में उनकी संस्था कई अस्पतालों का संचालन कर रही है, डीटी अस्पताल में अब उनकी सेवाएं शुरू हो रहीं है। कार्यक्रम के अंत में जन अधिकार संस्था के संचालक एम. आरिफ सिद्दीकी ने सभी का आभार जताया और सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खरे द्वारा किया गया।
250 से अधिक लोगों का हुआ उपचार
                                  डीटी हॉस्पिलट में आयोजित हुए स्वास्थ्य कैम्प में डा. उर्त्कष त्रिपाठी एमडी मेडिशन, डा. सुरेन्द्र कुमार लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डा. अलोक भारती न्यूरोसर्जन, डा. उत्तरा गुप्ता प्रसूतिशास्री, डा. हिमांशु गुप्ता हदय रोग विशेषज्ञ, डा. आमिर मसूद फैमली मेडिसन, डा. पुष्पेन्द्र सिंह किडनी स्पेशिलिस्ट, डा. आनंद गुप्ता लेजर एण्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डा. अंकिता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिन्होंने मरीजों का उपचार किया। शिविर में 113 मरीजों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, इसके अलावा 150 मरीज ने सीधे शिविर में पहुंचकर लाभ लिया। इस तरह करीब 250 से अधिक मरीजों का उपचार शिविर के दौरान किया गया।
पन्ना के लिए बड़ी उपलब्धी, मिलेगी बेतहर सुविधाएं
                                      कार्यकम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मनोज खरे ने बताया कि अस्पताल अपने मूल उद्देश्य मानव सेवा के लिए हमेशा संकल्पित रहेगा। इस अस्पताल की नींव सामाजिक संस्था जन विकास संस्था पन्ना द्वारा रखी गई। जिसके संचालन की जिम्मेदारी स्पेश कंस्लटेंसी नई दिल्ली को सौंपी गई है। अस्पताल में अत्यधुनिक सुविधाओं और तकनीक का उपयोग कर पन्ना में महानगरों की तरह बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा सकेंगे। डीटी हॉस्पिटल में लोगों को सामान्य वैंन्टीलेटर के साथ मोबाइल वैन्टीलेटर की सुविधा मिलेगा। हम सब जानते हैं कि पन्ना से किसी मरीज को बाहर ले जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, ऐसे में मरीजों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह वैंटीलेटर बेहद कारगर होगा। एम्बुलेंस में वैंटीलेटर के साथ डाक्टर उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि रास्ते का जोखिम खत्म हो और मरीज सुरक्षित बड़े मेडिकल संस्थानों तक पहुंच सके। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जैसे सी-आर्म मशीन, सोनोग्राफ, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर आदि। सी-आर्म जैसी अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से रिएल टाइम एक्सरे इमेज मिलतीं है, जो न्यूरो-आर्थो एवं जरनल माईक्रो सर्जरी में बेहद मददगार होता है। अस्पताल में स्त्री रोग विभाग, सर्जरी विभाग, न्यरोलॉजी विभाग, अस्थि रोग विभाग, पैथालॉजी विभाग के साथ स्मार्ट आईसीयू, यूरो सर्जरी, लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, नोर्मल व सिजेरियन डिलेवरी, ऑर्थो ट्रामा, अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड, इन-डोर मेडिकल स्टोर है। अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ डाक्टरों की उपलब्धता 24 घंटे रहेगी। देश में गरीबों के लिए बेहरत उपचान की सुविधा के लिए केन्द्र सरकार ने आयुष्मान योजना लागू की है। लेकिन पन्ना में मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल न होने से गरीबों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा था। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द डीटी हॉस्पिटल भी आयुष्मान योजना के लिए लिस्ट हो जाए। इसके लिए राष्ट्रीय मानकों को हम पूरा कर एन.ए.बी.एच. इक्रिडेशन प्राप्त करें और गरीबों को भी यहां बेहतर उपचार दिला सकें। डीटी हॉस्पिटल में जल्द ही बीमा कम्पनियों के साथ अनुबंध किया जायेगा, ताकि पन्ना के लोगों को अस्पताल में कैशलेश बीमा सुविधा का लाभ मिल सके।