नवीन उज्जैन-चित्तौड़ डेली पैसेंजर ट्रेन 12 मार्च से प्रारंभ

महावीर अग्रवाल
मंदसौर/नीमच १०मार्च ;अभी तक;  सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से लोकसभा क्षेत्र के नीमच व मंदसौर सहित रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। रेलवे द्वारा प्रतिदिन उज्जैन के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है।
                                             रेलवे के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र को नीमच, मंदसौर व जावरा सहित अन्य क्षेत्रके यात्रियों को भी उज्जैन के लिए प्रतिदिन ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा उज्जैन-चितौडगढ़-उज्जैन यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन लगभग 2 वर्षों पूर्व स्वीकृति के बाद भी विभिन्न कारणों से प्रारंभ नहीं हो पा रही था। सांसद सुधीर गुप्ता केन्द्रीय रेल मंत्री सहित अन्य रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे। यह ट्रेन उज्जैन से सुबह 10.30 बजे चलेगी जो 2.18 बजे जावरा, 3.17 मंदसौर, 4.10 बजे नीमच, होते हुए 5.20 मिनिट पर चितौड़गढ़ पहुंचेगी। इसी के साथ ही चितौडगढ़ से 5.40 मिनिट पर चलकर नीमच 6.42 बजे, मंदसौर 7.30 बजे व जावरा 8.28 बजे चलकर करीब 12 बजे उज्जैन पहुंचेगी।  ट्रेन 13 मार्च से अपने नियमित समय पर चलेगी। सांसद गुप्ता ने बताया कि साधारण श्रेणी की इस डेली ट्रेन से दिन में अनारक्षित श्रेणी से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को चित्तौड़ नीमच जावरा रतलाम फतेहाबाद उज्जैन की ओर आवागमन हेतु सस्ती और सुलभ ट्रेन सुविधा मिल जायेगी। पर्यटन की दृष्टि से भी ट्रेन महत्वपूर्ण है। राजस्थान के यात्रियों को श्री पशुपतिनाथ व महाकाल दर्शन का लाभ मिलेगा।