नारी सम्मान योजना के आवेदन कांग्रेस कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जा कर भरवायेंः-पटेल

दीपक शर्मा

पन्ना २७ मई ;अभी तक; नारी सम्मान योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है और इसको जन जन तक पहुंचाने में प्रत्येक कांग्रेस के पदाधिकारी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी जीवन  पटेल ने आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित बैठक में कहीं बैठक का शुभारंभ देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुआ।

                                             श्री पटेल ने कहां की हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो पांच बड़ी बातें बचन के रूप में कही हैं उनको हमें घर-घर जा जाकर लोगों को समझाना और बतलाना होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि पूरे जिले के अंदर पार्टी के नेताओं द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरे जाने का कार्य प्रभारी के मार्गदर्शन में शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मोर्चा संगठन विभाग अध्यक्ष नारी सम्मान योजना के फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे और वह उसको शीघ्रता के साथ भरकर जिला कांग्रेस कमेटी में जमा करें।

श्रीमती पाठक ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किया गया मोबाइल नंबर भी बतलाते हुए कहा कि उस पर जिस महिला का फार्म भरा जाता है उसने मोबाइल से मिस्ड कॉल करवाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के बाद से ही जो भी योजनाए जनता के लिए बनाई है वह सभी योजनाए जनहित तथा आम जन के लिए वरदान साबित रही। यह योजना प्रदेश की नारीयों के लिए वरदान साबित होगी। हमारी पार्टी द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए सभी के लिए है। इसमे किसी प्रकार का भेद भाव नही किया गया है। मध्य प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को 15 सौ रूपये की राशि खाते मे आयेगी तथा 500 रूपये मे सेलेन्डर की टंकी प्राप्त होगी। यह कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण बचन है। बैठक में नारी सम्मान योजना के तहत मंच पर पार्टी की महिला नेत्रीयो को बिठा कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सेन द्वारा किया गया बैठक में पार्टी के पदाधिकारी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।