नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया महाराष्ट्र से आए विस्तारकों का स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर , नीमच  29 जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास लगातार कर रहीं हैं। आनेवाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए मध्य प्रदेश में पार्टी की जड़े बूथ में और मजबूत करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से मध्यप्रदेश में विस्तारकों को आमंत्रित किया गया हैं। महाराष्ट्र से लगभग 280 कार्यकर्ताओं को अल्पकालिक विस्तारक के तौर पर मध्यप्रदेश में पार्टी की सेवा करने का दायित्व सौंपा हैं। जिस में नीमच के सभी मंडलों के लिए से चार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। श्री. दादू कविटकर (सावंतवाडी, सिंधुदुर्ग), श्री. देवेंद्र सामंत (कुडाळ, सिंधुदुर्ग), श्री. योगेश मुळे (रत्नागिरी), श्री. स्वप्निल जरग (राधानगरी, कोल्हापूर) पार्टी की सेवा करने के लिए नीमच में पधारे हैं।
                             विधायक श्री परिहार ने भाजपा ज़िला कार्यालय, नीमच में पहुँचे उन के आने की खबर मिलते ही भाजपा नीमच के कार्यकर्ता, पदाधिकारी जमा होना शुरू हुआ। सभी अतिथी विस्तारकों का स्वागत और सत्कार विधायक जी ने किया। इस औपचारिक स्वागत के बाद विधायक जी ने सभी विस्तारकों से बातचीत की। इस समय पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय विस्तारक और पदाधिकारी उपस्थित रहें।