पंचायत भवन के पास मिली युवक की रक्तरंजित लाश,  सिर पर हमला कर उतारा मौत के घाट

सिद्धार्थ  पांडेय
जबलपुर १८ मार्च ;अभी तक;  कुंडम थानान्तर्गत ग्राम कल्याणपुर के पंचायत भवन के पास एक युवक की रक्त रंजित मिली। युवक के सिर पर हमला कर उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
                               डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर स्थित पंचायत भवन के समीप स्थित चबूतरे के पास एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली थी। युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सिर पर हमला कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की शिनाख्त ग्राम निवासी आशीष पटेल उम्र 27 के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
                               डीएसपी उपाध्याय ने बताया कि तीन भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। वह खेती का काम करता था और गांव में चाय व किराने की दुकान भी संचालित करता था। रोजाना की तरफ दुकान बंद करने के बाद रात को घर वापस लौट आया था। रात 1 बजे के लगभग वह दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया था। उसका कुछ दिन पहले गांव में मामूली विवाद हुआ था। पुलिस घटना के कारण तथा आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।