पक्षियो की प्यास बुझाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने बांटे 251 जलपात्र

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ अप्रैल ;अभी तक;  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टीम पछी बचाओ अभियान के सहयोग से गांधी चैराहे पर बेजुबान पक्षियों के लिए जल पात्र पानी के सकोरे वितरण किए गये।  भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने टीम पंछी बचाओ अभियान के साथ मिलकर जीव दया की ओर एक कदम बढ़ाया। गांधी चैराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन के नेतृत्व में बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने राह चलते राहगीरों, वाहन चालकों को पक्षियों के पानी पीने के जलपात्र बांटे गये। इस दौरान पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, जिला संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री महेन्द्रंिसंह गुर्जर सहित वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित थे।
                           इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने मिडीया से चर्चा के दौरान बताया है कि भीषण गर्मी में पंछी बचाओ अभियान हमेशा से इन बेजुबान पक्षियों के लिए जलपात्र, दाना पानी, की व्यवस्था करते आ रहा है । जीव दया वाली संस्था में मैं खुद भी सदस्य हूं और इसी से प्रेरित होकर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 251 जल पात्र बांटे गये है।
                        इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसोदिया, सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवडा, पिछडा वर्ग अध्यक्ष दीपकसिंह चैहान, कर्मवीरसिंह भाटी हलदूनी, जगदीश कोठारी, जगदीश धनगर, मोहम्मद हनीफ शेख, तरूण खिची, मनजीतसिंह मनी, सुरेश भाटी, कमलेश सोनी लाला, सुरेन्द्र कुमावत, कमलेश जैन, वर्षा सांखला, दिनेश सूर्यवंशी, विश्वास दुबे, भोपालसिंह सोलंकी, ऋषी धाकड, सुरेश धनगर, डाॅ अभिषेक पाटीदार, नोंदराम गुर्जर, रविन्द्र पाटीदार, प्रवीण मांगरिया, राजनारायण लाड, हेमंत शर्मा, अनिल शर्मा, सादीक गोरी, मजहर खान, योगेन्द्र गौड सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।