पगरा ग्राम मे भाजपा का बूथ संकल्प अभीयान हुआ संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना  २७ मई ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक पोलिंग बूथ के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क बनाया जा सकें तथा लोगो को भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं से अवगत करातें हुए पार्टी से जोडा जायें।

                                अमानगंज मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रसांद चतुर्वेदी द्वारा अमानगंज मंडल के विभिन्न बूथो में पंहुचकर पार्टी के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिती में आम जनता से, बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाया जा रहा है। इसी कडी में अमानगंज तहसील के ग्राम पगरा मे आयोजित बूथ संकल्प अभीयान मे पूर्व विधायक राजेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सरकार की योजनाओं के संबंध में आम लोगो को अवगत कराया गया।