,पन्ना के देवेंद्रनगर की बेटी पूजा सोनी एमपीपीएससी में टॉप टेन में आई, तीसरी रेंक हासिल कर बनी डिप्टी कलेक्टर, 2022 में बनी थी आईपीएस

दीपक शर्मा
पन्ना २७ दिसंबर ;अभी तक; मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 के परीक्षा में पन्ना का नायाब हीरा एक बार फिर चमका हे। इसमें पन्ना जिले के एक छोटे से कस्बे की बेटी पूजा सोनी ने टॉप टेन में स्थान बनाया है। उसने टॉप टेन की सूची में थर्ड रेंक हासिल कर पन्ना जिले का नाम रोशन किया हे। पन्ना के छोटे से कस्बे देवेंद्रनगर में उनके पिता मूलतः एक किसान हे और छोटी सी बर्तन की दुकान संचालित करते है।जिससे उसके भाई बहनों का भरण पोषण होता है।
                                  पूजा के भाई राज कुमार सोनी ने बताया की देवेंद्रनगर में बस स्टेंड के पास बर्तन की दुकान हे जिससे परिवार का भरण पोषण हो रहा हे। बहिन पूजा के एमपीपीएससी टॉप टेन में आने से परिवार काफी खुश हे। उन्होंने फोन लगाकर पूजा को बधाई दी हे उन्हे पूजा पर गर्व है। पूजा के भाई राज कुमार सोनी ने बताया की पूजा होनहार लड़की हे उसने 2022 में वह आईपीएस बनी थी।जिसकी अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग चल रही हे।पूजा के परिवार में उसके  माता पिता के अलावा चार भाई और दो बहने हे।जिसमे पूजा का चौथा नंबर आता है।
                                     पूजा का यह एमपीपीएससी में पहला अटेम्प्ट था। 2019 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का लंबे इंतजार के बाद परिणाम कल मंगलवार को घोषित कर दिए गए  जिसमें पहले तीन पायदान पर बेटियां हैं और पूजा की रैंक तीसरी है। आप एमपी के पन्ना जिले के कस्बे देवेन्द्र नगर की रहने वाली हैं , सुश्री पूजा सोनी  ने इसमें तीसरी रैंक हासिल करके समाज वा जिले का गौरव बढ़ाया है।
                               गौरतलब है कि आपने 2022 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 401वीं रैंक आईपीएस बनने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था एवं उत्तर प्रदेश पीएससी 2020 में  12 वीं रैंक लेकर हमीरपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवा भी दे चुकी हैं । अभी पूजा  हैदराबाद में आईपीएस की ट्रैनिंग ले रही है। लेकिन अब वह अपने राज्य आ कर अपने लोगों की सेवा करना चाहती थी इसलिए वह निरंतर प्रयास करती रहीं। अब आपका प्रयास सफल होता दिख रहा है। पूजा का सपना महिला सशक्तिकरण एवं महिल उत्थान के क्षेत्र में काम करना है।  ज्ञात हो की पूजा एक जुक्षरु प्रवत्ति की है महिला है। और किसान परिवार  से संबंध रखती हे। आपके  पिता आज भी खेती किसानी का काम देखते  हैं।जबकि उनकी मां ग्रहणी हैं।
                            वे बताती हैं कि उन्हें आँगें बढ़ाने में उनके माता जानकी सोनी पिता महेश प्रसाद सोनी, एवं भाई-बहन ने उनका बहुत साथ दिया इसी  के कारण वह covid-19 की आपदा को अवसर में बदल पाई है।  और लॉकडाउन खुलते ही आपने  एक के बाद एक सिलेक्शन की झड़ी लगा दी। कहते है देने वाला जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है। आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है। आपकी शिक्षा नावोदय विद्यालय पन्ना एवं ग्रेजुएशन जबलपुर इंजीनियारिंग  कॉलेज से 2018 में पूरी हुई है जिसने  आपके व्यक्तित्व को बनाये जाने में अहम भूमिका निभाई है। पूजा सफलता का श्रेय माता-पिता एवं परिवार, शिक्षाको, दोस्तो को देना चाहती है। और  कहना चाहती हैं की देश प्रदेश की हर महिलाएं आगे बढ़े और पुरुषों  से कंधे से कंधा मिला कर स्वयं एवं देश के विकास में भागीदार बने।