पन्ना-पहाड़ीखेरा सड़क का किया जा रहा घटिया निर्माण, ठेकेदार को अधिकारीयो द्वारा पंहुचाया जा रहा आर्थिक लाभ

दीपक शर्मा

पन्ना १८ मई ;अभी तक; प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आगमन की जानकारी के बाद जागी न्याय की उम्मीद मुख्यमंत्री की छवि खराब करने पर तुले सरकार के जिम्मेदार कारिंदे घटिया सड़क निर्माण कराने वाले व मनमानी पर उतारू दबंग ठेकेदार पर जिम्मेदार प्रशासन मेहरबान है।

                                 ठेकेदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार जिला प्रशासन के अधिकारीयों को शिकायते की जा रही है। उसके बावजूद संबंधित पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। क्योकि ठेकेदार को सत्ताधारी दल के नेताओं तथा विभाग के वरिष्ट अधिकारीयों का संरक्षण प्राप्त है। उक्त सडक में जो पुलियो का निर्माण किया जा रहा है। वह मनमाने ढंग से किया जा रहा है। किसी भी पुलिया मे वेश नही डाला जा रहा है, सीधे पाईप डालकर पुलिया बनाई जा रही है। पुलियो की संख्या भी अधिक की जा रही है। जिससे अधिक राशि निकालकर बंन्दर बाट की जा सकें। स्थानीय लोगो ने कहा कि आगामी दिनो मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पन्ना आ रहे है। जिनके समक्ष उक्त निर्माण कार्य की शिकायत की जायेगी।