पन्ना में अमावश्या के दिन मंत्री ने बांटा महाँ प्रसाद

दीपक शर्मा

पन्ना १९ जून ;अभी तक;  पन्ना में अमावश्या को खिचड़ी महाप्रसाद का मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने वितरण किया।बतादें की पन्ना में हर अमावस्या को  भगवान श्री जुगल किशोर मंदिर में खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण  प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुरू किया है।

                              इस दिन मंदिरों की नगरी पन्ना में दूरदराज से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण होता है। पन्ना को छोटा बृन्दावन भी कहा जाता है। श्री जुगल किशोर मंदिर में हर माह अमावस के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पन्ना आते हैं इस बार पन्ना प्रवास के दौरान मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ने तपती धूप में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से महाप्रसाद का वितरण किया। तथा अमावस्या के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।