पल्स पोलियों दवा पिलाकर की विधायक श्री जैन ने शुभारंभ किया

 महावीर अग्रवाल
              मन्दसौर 10 दिसम्बर ;अभी तक;  पल्स पोलियों अभियान जिला चिकित्सालय परिसर में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर,  पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बच्‍चों को पोलियों की दो बुंद पिलाकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान , सिविल सर्जन सह मुख्‍य अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी,  रोटरी क्लब मंदसौर रोटरी क्‍लब अध्यक्ष श्री पवन पोरवाल, डॉ कनेसरिया अध्‍यक्ष आईएमए, स्वास्थ्य विभाग के श्री राकेश शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री महेश धनोतिया, डॉ. एम.एल. कश्‍यप, श्री अभिनय यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें।
                                     ब्लाक मल्हारगढ में बी.एम.ओ डॉ जितेन्‍द्र पाटीदार द्वारा ब्लाक संधारा के सिविल अस्पताल भानपुरा में बी.एम.ओ डॉ गोरव सिजेरिया, ब्लाक सीतामउ में बी.एम.ओ डॉ. वी.के. सुरा द्वारा तथा ब्लाक मेलखेडा में बी.एम.ओ डॉ मनीष दानगढ द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया गया ।