पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर स्‍कूल में नवनिर्मित कक्ष एवं नवीनीकृत एक्टिविटी कक्ष का शुभारंभ 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १२ जुलाई ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  पर पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा रेलवे कॉलोनी में संचालित की जा रही अरूणोदय बाल मंदिर में नवनिर्मित कक्ष एवं नवीनीकृत एक्टिविटी कक्ष का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री रजनीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में  संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल द्वारा किया गया ।
                                  इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की सचिव सहित अन्‍य सदस्‍य,  अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।