पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा उत्‍कृष्‍ट महिला कर्मचारी एवं  ऑन दी स्‍पॉट निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी सम्‍मानित  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  २१ मार्च ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल द्वारा समय-समय पर महिला कर्मचारियों एवं रेल कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल के निर्देशन में रेलवे की महिला कर्मचारियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
                                  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री रजनीश कुमार एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर किया गया।
                              इस कार्यक्रम में हेल्‍थ एवं हाईजिन विषय पर डॉ. अनामिका अवस्‍थी द्वारा व्‍याख्‍यान दिया गया जिसमें यह बताया गया कि स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता एक दूसरे के पूरक हैं। उनके द्वारा वर्किंग महिलाओं को स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान देने के बारे में विस्‍तार से बताया गया क्‍योंकि उनके उपर कार्यालयीन कार्य के साथ परिवार की जिम्‍मेदारी भी होती है।
                         कार्यक्रम मे रतलाम मंडल पर विभिन्‍न विभागों में कार्यरत 23 महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल एवं मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री रजनीश कुमार द्वारा सम्‍मानित किया गया।
                        मुख्‍यालय स्‍तर से प्राप्‍त निर्देशानुसार रतलाम मंडल के रतलाम, उज्‍जैन एवं इंदौर में ऑन दी स्‍पॉट निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दोनों प्रतियोगिताएं तीन-तीन श्रेणियों में हुई थी। इस अवसर पर तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान आने वाले कुल 18 विद्यार्थियों को भी पुरस्‍कृत किया गया।
रतलाम मंडल के ड्राइंग प्रतियोगिता के तीन बच्‍चों के ड्राइंग को मुख्‍यालय स्‍तर पर भेजा गया था जिसमें से मुख्‍यालय स्‍तर पर एक को प्रथम एवं दो को सांत्‍वना पुरस्‍कार के लिए चुना गया।
इस कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद सहित पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन रतलाम मंडल के सभी पदाधिकारी, रतलाम मंडल के सभी शाखाधिकारी सहित 50 से अधिक महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।