पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी,आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २४ जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदसौर विधानसभा की भाजपा जिला कार्यालय मंदसौर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है, जिसमें मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव उपस्थित रहे।
                                      प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा के 276 बूथों पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे, बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के भारत के गरीब कल्याण के रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के अपना परिवार अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। आगे श्री सिसौदिया ने मंदसौर जिले में चल रही प्रमुख एंव महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की हमारे जिले में लाडली लक्ष्मी योजना अन्तर्गत हितग्राहियों की कुल संख्या 82371 है, वही लाडली बहना योजना अंतर्गत हितग्राहीयों की कुल संख्या 257040 जिसमें वर्तमान में मंदसौर जिले की लाडली बहनों को 25 करोड़ 70 लाख 40 हजार का भुगतान उनके खातो में किया गया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के कुल लाभाविन्त हितग्राही 197904 तो वही प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 205240 किसान लाभाविंत हो रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 55,193 हितग्राहीयों ने लाभ लिया वही वर्ष 2022-23 में नवीन हितग्राहीयों को 16190 आवास की स्वीकृति प्रधान की गई, वही शहरी क्षेत्र में कुल लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या 10821 जिनकी कुल 236.475 राशि (करोड़) में वितरित की गई, वही वर्ष 2022-23 में नवीन हितग्राही 564 परिवारों को आवास स्वीकृत किये गये। खाद्यान पात्रता पर्ची की अंतर्गत कुल लाभाविन्त परिवार 236104 एंव कुल लाभाविंत हितग्राही 970256, आयुष्मान भारत योजना के पंजीयन एंव हितग्राहीयो अंतर्गत जिले में कुल आयुष्मान कार्ड की संख्या 764547, योजना अंतर्गत कुल उपचार की संख्या 59930 जिसके लिए सरकार द्वारा 69.51 करोड़ राशि स्वीकृत की गई। रोजगार मेलों से हितलाभ प्राप्त लाभावित हितग्राही 6434 है। जिले में 7 सी.एम.राईज स्कुल संचालित है। जिले की 1735 आंगनबाड़ियों को गोद लिया गया। अंकुर अभियान अंतर्गत कुल नागरिक पंजीयन 22706, कुल पौधारोपण 55106 एंव कुल  जीवित पौधों की संख्या 44823 है। स्व-सहायता समूह की कुल 88 संख्या में से 880 महिलाऐं लाभान्वित हो रही है जिसमें 3.52 करोड की राशि महिलाओं को प्रदान की गई।  प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 46772 किसानों के 102.97 करोड़ की राशि माफ की गई। जनसेवा अभियान के अतंर्गत 199940 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 193811 आवेदन स्वीकृत हो गये है। जल जीवन मिशन अंतर्गत 142 लाभान्वित ग्रामों में 136994 परिवार लाभान्वित हुए है। 123 सिंचाई परियोजनाओं अंतर्गत 71040 रकबा (हेक्टेयर) भूमि सिंचित हो रही है। इन कई प्रकार की योजनाओं के द्वारा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास पर लगातार कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एंव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी आमजन को प्राप्त हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान के नेतृत्व में विकास की गति पर सरपट दौड़ रहा है। भारत की आंतरिक अधोसंरचना मजबूत होती जा रही है रक्षा के क्षेत्र में भी भारत 2014 के पूर्व परिस्थिति के मुकाबले काफी सशक्त और मजबूत हुआ है। आज का भारत आतंकवादियों को पड़ोसी मुल्क में घुसकर मारने की भी ताकत रखता है और यह हमने पड़ोसी मुल्क में रह रहे आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को बता दिया। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रूपया भेजता हूँ, तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुँच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रुपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेंद्र मोदी जी सरकार में 100 रुपये भेजे जाते हैं, तो 100 रूपये पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें और अधिक पैसा जोड़कर गरीबों तक पहुँचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के 85 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। साथ ही बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेड़ियाँ तोड़ी हैं। राजपथ अब कर्तव्य पथ है, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधान सेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश के सोचने के स्केल को ऊपर उठाया है। धारा 370 धराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुप्रथा खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल हुआ, एयर स्ट्राइक हुआ, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है। जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हैं। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वॉर मेमोरियल है। बीते 9 वर्षों में गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है । आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी । यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।