पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरिश्वरजी म.सा. के 88 जन्मोत्सव पर अभिषेक एवं गुणानुवाद सभा का हुआ आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ११ दिसंबर ;अभी तक;  अ.भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मंदसौर द्वारा परम पूज्य पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी म.सा. के 88 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनेक आयोजन किये गये।
                            महाराज श्री जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम नवलखा पार्श्वनाथ मन्दिर पर अभिषेक एवम गुरु गुणानुवाद किया गया तत्पश्चात् जरूरतमंद परिवारों को ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान श्रीसंघ अध्यक्ष श्री गजेंद्र हिंगड़, शाखा अध्यक्ष अजयकुमार फाफरिया, नवलखा मन्दिर समिति अध्यक्ष श्रेयांश हिंगड़, संघ के वरिष्ठ विजय सुराना, मनोहर सोनगरा, विमल खाबिया, अजय लोढ़ा, धर्मेंद्र कर्णावट, जयेश डांगी, विपिन चपरोत, लोकेंद्र हिंगड़, अमित हिंगड़, मयूर सुराना, कुलदीप मारवाड़ी, महेंद्र छिंगावत, यश बाफना, हिला परिषद से श्रीमति निर्मला हिंगड़, हेमा हिंगड़ प्रियंका सालेचा, टीना बाफना आदि श्री संघ के एवं परिषद सदस्य उपस्थित थे।
                             अभिषेक के लाभार्थी श्री मिश्रीलाल हींगड़ परिवार रहे तथा प्रभावना श्री मानमान खाबिया परिवार द्वारा की गई। विधिकारक क्रिया निकित मेहता एवम महावीर मारू ने सम्पन कराई।  कार्यक्रम का संचालन श्रीसंघ सचिव अशोक खाबिया ने किया एवं आभार परिषद महामंत्री कमलेश सालेचा ने माना।