पुलिस ने पकडा नकली नोट बनाने वाला

देवेश शर्मा
मुरैना ८  सितंबर ;अभी तक;  मुरैना जिले  की रामपुर थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6400 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी नकली नोट सौ-सौ के हैं। पुलिस ने बुधवार को उसे पड़ा है।
,                                रामपुर थाना प्रभारी पवन भदोरिया ने बताया कि उन्हें  सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो नकली नोटों का कारोबार करता है। तथा लंबे समय से फरार चल रहा है, वह एक जगह छिपा बैठा है। भदौरिया ने बताया ऐसी सूचना पर अमल करते हुए उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने की योजना बनाई, पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पुत्र रामसिंह धाकड़, निवासी वीरपुर को, सेमना मोड रामपुर से गिरफ्तार कर लिया।उसके घर जाकर तलाश शुरू करदी तब उन्हे 6400रुपए बरामद किए।सभी रूपये सौ रुपए के थे।आरोपी रूपये कंप्यूटर प्रिंटर से छपता था। कंप्यूटर,सिस्टम को भी जप्त कर लिया है।