पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव सात अप्रेल को पन्ना में

दीपक शर्मा

पन्ना ५ अप्रैल ;अभी तक; पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना आयेगें तथा हरदुआ ग्राम में हुए गोली कांन्ड में म्रत किसान पूरन यादव के परिजनो से मिलकर शोक संवेदनाए व्यक्त करेगें।

                              कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि वह 7 अप्रेल को सतना से चलकर प्रातः 11ः30 बजें हरदुआ पंहुचेगें तथा म्रतक परिवार के परिजनो से मिलेगें। 02ः15 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारो से रूबरू होगें तथा उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगें तत्पश्चात् शाम को भोपाल रवाना होगें।