पैतिस वर्ष से पी. एच. ई. विभाग पन्ना मे जमें उपयंत्री हरगोविंद गुप्ता का नही हुआ स्थानान्तरण, पन्ना से ही होगें सेवा निवृत्त

दीपक शर्मा

पन्ना १९ मार्च ;अभी तक; जिले मे अनेक अधिकारी कर्मचारी विभिन्न विभागो मे नोकरी के शुरूआत से ही जमें हुए है। वह पन्ना छोडकर बाहर नोकरी करने नही गयें है। जबकी शासन के निर्देश है कि तीन वर्ष बाद कर्मचारीयो के स्थानान्तरण किये जाये। लेकिन पन्ना जिले के अधिकारी कर्मचारीयो के लिए चुनाव आयोग के नियम निर्देश लागू नही हो रहें है। यही कारण है कि नोकरी के समय से 30-35 वर्ष से अधिकारीयो का स्थानान्तरण नही हो रहें है तथा राजनैतिक साठ गाठ के चलते पन्ना मे ही जमें हुए है।

उदाहरण के तौर पर पीएचई विभाग मे हरगोविन्द गुप्ता उपयंत्री के पद पर 27 जनवरी 1984 को पदस्थ हुए थें, जो लगातार पन्ना मे ही जमें हुए है। बीच मे उनका एकाद बार स्थानान्तरण हुआ लेकिन उन्होने साठ गाठ करके स्थानान्तरण निरस्त करा लिया। यह तो मात्र एक उदाहरण है इस प्रकार के और भी अनेक अधिकारी कर्मचारी पदस्थ है। सरकार तथा जिला प्रशासन को जो इस प्रकार कई वर्षो से एक ही जिले मे अधिकारी कर्मचारी पदस्थ है। उनकी सूची बनाकर शासन के नियमानुसार स्थानान्तरण की सिफारश करनी चाहीए।

पन्ना जिला भ्रष्टाचार मे भी अव्वल है तथा आम जनता को अधिकारी कर्मचारीयो की कार्य प्रणाली को लेकर किसी प्रकार की आवाज नही उठाई जाती है। जिससे अधिकारी कर्मचारी पन्ना जिले को चारागाह समझकर यहीं पर अपनी नोकरी राजाशाही की तरह कर रहें है। चुनाव आयोग को संज्ञान मे लेकर वर्षो से जमें अधिकारी कर्मचारीयो के स्थानान्तरण कराने की दिशा मे कारगर कदम उठाने की मांग आम जनता ने की है।