प्रदेश में इतना प्रचंड बहुमत आएगा कि भाजपा को सौदेबाजी का मौका नहीं मिलेगा ;कमल नाथ

देवेश शर्मा 

 मुरैना 13 मई ;अभी तक; मुरैना जिले के जौरा कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि इस बार मधयप्रदेश में कांग्रेस को इतना प्रचंड बहुमत मिलेगा कि भाजपा को सौदेवाजी का मौका ही नहीं मिल पायेगा। उन्होने कहा कि अ गले पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव मप्र का भविष्य तय करेगा। उन्होने कहा कि भाजपा इस बार भी सौदेबाजी का पूरा प्रयास करेगी। क्योंकि भाजपा का डीएनए सौदेबाजी का बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज जौरा में आयोजित कांग्रेस की सभा से पूर्व  पत्रकाराें से चर्चा कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मधप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये महीने व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात दोहराई। उन्होने कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसा ओर कहा कि उन्होने बहनों को 18 साल बाद याद किया है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए बहनों को याद किया है। उन्होने कहा कि शिवराज सरकार में आज  हर जगह हड़ताल चल रही है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले डाक्टर भी हड़ताल पर थे।प्रदेश में खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था हो चुकी है, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखखी कृषि व्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कानून व्यवस्था, खोखली औद्योगिक व्यवस्था और खोखली नदियां हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार का परिणाम है।

कमलनाथ ने कहा, कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता हुआ नौजवान, हमारा दुखी किसान, हमारा छोटा व्यापारी सब परेशान है। प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है।भाजपा के संगठन के मुकाबले कांग्रेस के संगठन की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा, कि हमारा चुनाव केवल भाजपा से नहीं है, बल्कि बढ़ते हुए भाजपा के संगठन से भी है। यह चुनाव हमारे लिए भी संगठन मजबूत करने के लिए है।हम गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कमल नाथ ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के मण्डल, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जौरा मण्डी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला आदि मौजूद थे।