प.पू. स्वामी  लीलाशाहजी का 50वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ नवंबर ;अभी तक;  परम पूज्य स्वामी लीलाशहजी का 50वां निर्वाण महोत्सव लाड़ी लोहाणा सिंधी समाज द्वारा मुक्तिधाम स्थित कुटीया पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सिंधी समाज के बड़ी संख्या में समाजजनों उपस्थित होकर स्वामी लीलाशाहजी के श्री विग्रह का दूध से स्नान कराकर अभिषेक किया। सभी ने पुष्पमाला पहनाकर व दीप प्रज्जवलित कर भजनों की प्रस्तुति दी।
                               लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों के समाजजनों ने परम पूज्य स्वामी लीलाशाहजी के बताए उपदेशों पर चलने के लिये हमेशा से सेवा और सहायता के लिये तत्पर रहने का संकल्प लिया।
                                 कार्यक्रम के दौरान सांईजी के जयकारे गूंजे। तत्पश्चात् समाजजनों ने लीलाशाहजी के भक्ति पूर्ण भजनों को प्रस्तुत दिया। लीलाशाहजी की महाआरती के पश्चात् उपस्थितजनों ने प्रसादी ग्रहण की।