बड़ेसाथ ओसवाल महिला मण्डल ने जरूरतमंदों को भोजन कराया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ अप्रैल ;अभी तक;  बड़ेसाथ ओसवाल महिला मंडल के तत्वाधान में आशा मुरडीया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सचिव अमिता मुरडीया परिवार द्वारा गणपति चौक स्थित अन्नक्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया।
                           उपाध्यक्ष पायल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य से जो खुशी की अनुभूति होती है तो उससे बढ़कर आनंद किसी में नहीं है। जीवन के खास अवसरों पर जब हम दूसरों की सेवा या सहायता करते हैं तो मन प्रसन्न होता है, तथा हमारा यह कार्य दूसरों के चेहरे का मुस्कान भी लाता है। आपने कहा कि जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे खुशी के अवसरों पर हर व्यक्ति को सेवा कार्य करना चाहिये।
                           कार्यक्रम में महिला मण्डल उपाध्यक्ष पायल जैन, सचिव नेहा भंडारी, कोषाध्यक्ष आभा दुग्गड, परामर्शदाता शशि मारू, वैयावच्च प्रमुख सुनीता खाबीया, प्रवक्ता प्रमुख अनीता बाफना  आदि सदस्यों ने मुरडीया परिवार की अनुमोदना की।