बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल के तत्वाधान में स्वेटर वितरण

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २३ दिसंबर ;अभी तक;  बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल में सेवा प्रकल्प के तहत राधिका अंशुल कोचेटा के सहयोग से इस कड़क कड़ती ठंड को देखते हुए सनराइज स्कूल सबाखेड़ा में 52बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया।
                               सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई पुष्पमाला पहनकर सभी का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन उपाध्यक्ष अंजना कोचेटा के द्वारा दिया गया। बच्चों को समझाइश दी गई टीचर्स के कहे अनुसार चलकर अपना नाम रोशन करें एवं स्कूल का नाम रोशन करें अपने माता-पिता का नाम रोशन करें छोटे से स्कूल में पढ़ कर भी आप बहुत आगे बढ़ सकते हैं।
                                 कार्यक्रम में राधिका कोचेटा प्रीति राठौड़ अलका जैन मोनिका जैन किरण जैन मंजू जैन  उपस्थित थे। साथ ही स्कूल के स्टाफ रितिका श्रीवास्तव पुष्कर सिंह सिसोदिया ललित आर्य निर्मल जैन अदिति जैन चारुलता आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रतनलाल जी चौहान ने किया वह आभार प्रिंसिपल दिलीप सिंह ने किया।