बाइक सवार रतलाम के दो युवकों की सडक हादसे में मौत

अरुण त्रिपाठी
रतलाम,07 दिसंबर ;अभी तक;  बुधवार रात रतलाम के समीप खाचरौद नाका के समीप बाइक पर सवार दो युवकों की सडक हादसे में मौत हो गई। एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
                                                एएसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि जावरा-लेबड फोरलेन बायपास पर यह हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार रवि पिता बाबू भागोर उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुरा पीएनटी कालोनी रतलाम और हरीश पिता बलराम वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बरगुंडो का वास रतलाम गिर ट्रक की चपेट में आ गए। दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बाइक पर सवार लखन पिता भंवर मईडा उम्र 17 वर्ष निवासी जडवासा, कालू उम्र 16 वर्ष और मनीष पिता रामलाल भाभर उम्र 18 वर्ष निवासी सैलाना घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से लखन को गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।