बागेश्वर धाम के श्री धीरेंद्र शास्त्री परसवाड़ा के भादू कोटा गांव में वनवासी राम कथा के माध्यम से प्रवचन देंगे

आनंद ताम्रकार

बालाघाट ५  मई ;अभी तक;  आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे द्वारा आगामी 23-24 मई को परसवाड़ा मैं आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया और कानून एवं सुरक्षा ला एंड आर्डर के नाम पर कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा ने इस दो दिवसीय  के आयोजन में जिसमे बागेश्वर धाम के श्री धीरेंद्र शास्त्री  मंत्री रामकिशोर कावरे के निर्वाचन क्षेत्र परसवाड़ा के भादू कोटा गांव में वनवासी राम कथा के माध्यम से प्रवचन देंगे।

                                                  कलेक्टर द्वारा विभिन्न कार्यों को सुचारू संचालन व्यवस्था के लिए 5 सरकारी अफसरों की समिति बना दी है इस आयोजन में शामिल होने वाले  भक्तों के लिए दातुन की व्यवस्था जिला आयुष अधिकारी को सौंपी गई है l आयोजन एवं समन्वय समिति भी बनाई गई है जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य पांच अधिकारी इसके अलावा भोजन एवं आवास सुरक्षा एवं कार्यक्रम के  प्रसार और प्रसारण के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को  जिम्मेदारी सौंपी गई है एक निजी आयोजन को शासकीय तौर पर व्यवस्था कर उसके संचालन के लिए एक समिति का बनाया जाना जनचर्चा का विषय बना हुआ है कलेक्टर द्वारा जिला आयुष अधिकारी को शौच एवं तथा दातुन और मंजन की व्यवस्था सौंपना एक मजाक का विषय बन गया है आयुष अधिकारी का काम स्वास्थ्य व्यवस्था देखना है       उल्लेखनीय है कि जहां आयोजन किया जा रहा है वह अति संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र है  वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी तादाद में पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे वहीं आयोजन स्थल तक तक पहुंचने के लिए एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है शासकीय राशि व्यय की जाएगी कुल मिलाकर इन विसंगतियों को देखते हुए यहां आयोजन  विवाद का विषय बन गया है                                                    वैसे भी इन दिनों श्री धीरेंद्र शास्त्री क्षत्रियों के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने के कारण विवाद का विषय बने हुए  हैं  उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है