बूथ सहित जिला मुख्यालय पर मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती

महावीर अग्रवाल
मन्‍दसौर १४ अप्रैल ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एंव प्रदेश भाजपा की कार्य योजनानुसार मंदसौर जिले के अधिकांश बूथों के साथ जिला मुख्यालय मंदसौर पर डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय मंदसौर पर राज्यसभा सांसद भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, नई फतेहगढ़ बूथ पर भाजपा जिला अध्यक्षभाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने साथी पदाधिकारीयो के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। जिला मुख्यालय पर कालिदास मार्ग स्थित बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
                                 इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आज हम ऐसी शख्सियत की जयंती मना रहे है जिन्हे बच्चों से लेकर बड़े तक बाबा साहब के नाम से याद करते है। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में अनेक मुसीबतों का सामना किया। वे युवा अवस्था से ही जातिगत भेदभाव से नफरत करते थे। डॉ.भीमराव अंबेडकर अपने भाषणों के माध्यम से यह कहते थे की जहां व्यक्तिगत हित और देश हित में टकराव होगा तो में देश हित को प्राथमिकता दुंगा। उन्होने दलीत वर्ग के मसीहा के रूप में ख्याति प्राप्त की। डॉ.भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री बने और 19 अगस्त 1947 को उन्होंने स्वतंत्र भारत के नये संविधान की रचना की। मृत्यु उपरातं इन्हे देश के सर्वाेच्य नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। हमें डॉ.बाबासाहब अंबेडकर जी के आदर्शाे पर चलकर नीजि हित को छोड़कर देश हित को महत्व देना चाहिए। में भारतीय जनता पार्टी की और से ऐसे महान व्यक्तित्व के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हुॅ।  कार्यक्रम में  तेजपालसिंह धाकड़ी, राजकुमार गुप्ता , प्रकोष्ठ संयोजक विनय दुबेला, मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी , महेश जुनवाल, मयंक मावर, सहित अनेक पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।