बड़े बालाजी में विशाल शाही महाआरती की तैयारियां जोरशोर से, 501 कलाकार वाद्ययंत्रों से गुंजायमान करेंगे मंदिर क्षेत्र

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २८ मार्च ;अभी तक;  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बड़े बालाजी मंदिर बस स्टेण्ड पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जिसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। समिति द्वारा कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार 501 कलाकार वाद्य यंत्रों के साथ महाआरती में शामिल होंगे जिससे मंदिर क्षेत्र सुरीली आवाज से गुंजायमान होगा।
                                 उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा व प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 1 अप्रैल शनिवार दोपहर 12 बजे से भव्य सुन्दरकाण्ड (हरिभक्त मण्डल उज्जैन) द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति होगी और दिनांक 6 अप्रैल गुरूवार को सायं 7 बजे विशाल शाही महाआरती होगी। महाआरती के दौरान मंदसौर के 151 ढोल, कोटा बंुदी की शहनाई, अजयमेरू के ढोल, उज्जैन की पुष्पवर्षा व आतिशबाजी, तोप व नगाड़े और भव्य रंगारंगा आतिशबाजी और जानेमाने ख्यातनाम 501 कलाकारों द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ 251 दीपक से भगवान बालाजी महाराज की भव्य महाआरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। दिनांक 9 अप्रैल, रविवार प्रातः 11 बजे से विशाल शाही महाभण्डारा फतेहपुरिया अग्रवाल धर्मशाला बस स्टेण्ड मंदसौर में होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा।
                                   दिनांक 15 अप्रैल, शनिवार को सायं 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन बालाजी मंदिर  परिसर पुराना बस स्टैंड पर होगा। इस दौरान पं. रामनारायण शर्मा काव्य अलंकरण सम्मान कोटा के विख्यात कवि जगदीश सोलंकी को दिया जाएगा। कवि सम्मेलन के सूत्रधार राष्ट्रीय कवि मुन्ना बैटरी होंगे। इस कवि सम्मेलन में कवि गौरव चौहान इटावा उत्तर प्रदेश, सुनील व्यास बम्बई महाराष्ट्र, अर्जुन अल्हड़ कोटा राजस्थान, लोकेश जड़िया धार मध्यप्रदेश, प्रिया खुशबू इंदौर मध्य प्रदेश, ओर सपना सोनी जयपुर राजस्थान काव्यपाठ करेंगे।
समिति अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, विनय दुबेला, विनोद रूनवाल (ज्योतिष गुरू), भानुप्रताप सिंह सिसौदिया, राजाराम तंवर, चौथमल शर्मा, अनिल सुराह, हेमन्त सुरा, महेंद्रसिंह सिसौदिया, अनुप माहेश्वरी, सज्जनलाल खमेसरा, शिवशंकर सोलंकी, रवि ग्वाला, दिलीप व्यास, रूपलाल खिंची, जितेन्द्र व्यास, कपिल सौलंकी, विनोद सुराह, ईश्वरसिंह चुण्डावत, जीवनलाल गोसर, बबलू देवड़ा, दीपक बड़सोलिया, उदय भान सुराह, प्रेम मोड़ा, अशोक परमार, हेमन्त सिसौदिया, संजय चौरड़िया, छगनलाल पारिख आदि ने सभी मंदसौर नगर के सभी भक्तों एवं काव्य प्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।