बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में इंटक इसी माह में प्रदर्शन करेगी

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३ जून ;अभी तक;  आम नागरिक, किसान, मजदूर, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है। इनके विरोध में जिला इंटक जून माह में प्रदर्शन करेगी।
                         ये बात जिला इंटक अध्यक्ष श्री खूबचन्द शर्मा ने श्रम शिविर में जिला भवन निर्माण कामगार संघ इंटक की साधारण सभा में कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन का ध्यान इस दिशा में नहीं होने के कारण गरीब वर्ग परेशान है। श्रम कानूनों का पालन नहीं होने से मजदूर निराश है।
                           जिला युवा इंटक अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमावत ने कहा कि शासन द्वारा ई श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है। उसके अंतर्गत श्रमिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही है, भाजपा के धनाढ्य लोगों के गरीबी रेखा के कूपन बनाए जा रहे है।
                           जिला इंटक अध्यक्ष द्वय श्री गोपाल गुरू एवं श्री विक्रम विद्यार्थी ने कहा कि आम कारीगरों एवं मजदूरों के श्रमिक कार्ड आसानी से नहीं बन रहे है।
                          श्रमिक नेता मोहनसिंह सिसौदिया, लक्ष्मीनारायण माली, मुकेश टांक, मदनलाल सोनी, पंकज धनगर ने समस्याएं रखी।
संस्था अध्यक्ष श्री भंवरलाल कुमावत ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। श्री सौभाग्यमल जैन, विनोद झेलावत, मोहनलाल सूर्यवंशी, बसंतसिंह गेहलोद, गोपाल कुमावत, मुन्ना भाई उपस्थित थे। संचालन जिला इंटक महामंत्री श्री वीरेन्द्र पंडित ने किया। आभार कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल शर्मा ने माना।