भगवान परशुराम जयंती पर कांग्रेस नेता रशीद सौदागर ने शोभा यात्रा का किया जोरदार स्वागत, कौमी एकता की मिशाल रही कायम

दीपक शर्मा

पन्ना २६ अप्रैल ;अभी तक; गत दिवस भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र समाज द्वारा नगर मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा का जगह जगह सभी वर्गो के लोगो द्वारा स्वागत किया गया तथा भगावन श्री की पूजा अर्चना की गई।

                                 इसी कडी मे मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रशीद सौदागर द्वारा बडा बजार स्थित अपने निवास के पास शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान श्री सौदागर ने कहा कि देश मे अमन, चैन तथा सभी वर्गो मे भाईचारा बना रहें तथा कोमी एकता की मिशाल हमेशा जलती रहें, यही हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, वरिष्ट कांग्रेस नेता रवेन्द्र शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष रामगोपाल तिवारी, प्रमोद पाठक सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहें।