भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिले भर मे मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

दीपक शर्मा

पन्ना २५ दिसंबर ;अभी तक; देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99वीं जयंती है। उनकी जयंती को देश-भर मे सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। पन्ना जिले के समस्त बूथों में अटल जी की जयंती मनाई गई तथा समस्त जिला पदाधिकारी ने अपने बूथ में अटल जी को श्रद्धांजलिअर्पित की।

इसी क्रम मैं भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने अपने बूथ में जाकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हे याद किया तथा कहा कि अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने कहा कि जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर हरेंद्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, राम सिरोमन पांडे मंडल उपाध्यक्ष, शिव नारायण मिश्रा मंडल महामंत्री, अजय सोनकर, गणेश कुशवाहा, अशोक यादव, हरिशंकर गर्ग सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।