भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नेताओं, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार आचरण करने की हिदायत दी

मयंक शर्मा

खंडवा २ मई ;अभी तक;  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की नर्मर तट क होंटल गोपाल मिडवे में एक घंटे तक चली बैठक में सभी नेताओं, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार आचरण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को शामिल करने के चक्कर में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का साथ मत छोड़ना। 2003 से पहले नेताओं ने प्रदेश का क्या हाल किया था, यह भी हमें याद दिलाना होगा।

उन्होने कहा कि विस चुनाव में इस बार केवल निमाड़ नहीं बल्कि राज्य में अगली बार 200 पार का नारा साकार होगा। सोमवार की  यह एक अनौपचारिक बैठक थी।  बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। इस में मिले फीडबैक एवं चर्चा के आधार पर ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की रणनीति तैयार की जाएगी। यही कारण है की टिकट की दौड़ में शामिल नेता भी इस बैठक में पहुंचे।

बैठक के बीच में प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने दिग्विजय सिंह को बंटाधार मुख्यमंत्री व कमलनाथ को छल-कपट करने वाला नेता बताया। सोमवार सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं नर्मदा दर्शन भी किए।जिसमें हमने बूथ संकल्प विजय का अभियान एवं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 15 मई से 15 जून तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर तैयारियों की चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को मोरटक्का पहुंचे। उन्होंने निमाड़ क्षेत्र (खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर) के प्रभारी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का दौर करीब सात घंटे तक चला। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कभी नरमी के साथ तो कभी गरम लहजे में पार्टी की विचारधारा से काम करने की हिदायत देते दिखे। बैठक में उन्होंने नेताओं को सख्त लहजे मे कहा की कुछ भाजपा नेता ग्लैमर में आ गए हैं, भाजपा में ग्लेमरबाजी नहीं चलती है। इसलिए इससे दूर रहें।

भाजपा की संगनात्मक बैठक सुबह 9 बजे मोरटक्का के राजराजेश्वरी मंदिर में शुरू हुई। पूरे दिन में प्रदेश अध्यक्ष ने चार अलग-अलग बैठक ली। जिसमें एक बैठक में बड़वानी एवं खरगोन के पदाधिकारियों के साथ, एक बैठक खंडवा एवं बुरहानपुर के पदाधिकारियों के साथ, एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निमाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले। एक बैठक में वे निमाड़ क्षेत्र से जुड़े संघ के पदाधिकारियों से भी मिले। बैठक के दौरान उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ताओं से विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लिया। निमाड़ क्षेत्र में भाजपा को किस तरह मजबूत बनाना है, उसको लेकर चर्चा की।बड़वाह, ओंकारेश्वर, सनावद को मिलाकर जिला बनाने की बात पर प्रदेश अध्यक्ष बोले की हमारे नेता जनता की मंशा अनुरूप काम करते हैं। समय पर जैसी आवश्यकता है, उसे लेकर कार्य करेंगे। इस दौरान खरगोन प्रभारी कृषि मंत्री कमल पटेल, खंडवा की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, बड़वानी प्रभारी हरदीप सिंह डंग, खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला सहित निमाड़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए उन्होंने कहा की 2003 के पहले मिस्टर बंटाढार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। कमलनाथ ने भी 15 महीने में झूठ और छल कपट की राजनीती की। भाजपा का कार्यकर्ता इन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।