भाजपा लोगों को झूठे वादे कर गुमराह कर रही है, नकुलनाथ

देवेश शर्मा
मुरैना  10 नवंबर ;अभी तक;  कांग्रेस सांसद एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने आज यहां कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है, उनसे झूठे वादे कर रही है, लेकिन हम कांग्रेसी हैं, जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। हमने 15 महीने की सरकार में प्रदेश के किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया। नकुलनाथ यहां पर मुरैना विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी दिनेश गुर्जर के समर्थन में प्रचार करने आए थे।
                                            नकुलनाथ ने एक जन सभा में  कहा कि मुरैनाविधान सभा प्रत्याशी दिनेश गुर्जर उनके सबसे प्यारे भाई है। उन्हें वह दिल से चाहते हैं। वे उनके लिए वोट मांगने आए हैं। मुरैना वासियों ने अभी तक 18 साल भाजपा की सरकार देखी, अब कांग्रेस की सरकार को एक बार मौका दें। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आती है तो वह 500 रूपए में गैस सिलेंडर, नारी सम्मान के तहत 1500 रूपये, किसानों का कर्ज माफ, गरीब छात्रों को 500 रूपए हर महीने, बेरोजगारों को रोजगार तथा बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन बढा कर देंगे।जन सभा के अंत में प्रत्याशी दिनेश गुर्जर ने झोली फैलाकर अपने लिए बोट मांगे।