*भारत साडी वॉकथॉन 2024*

 महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  ६ मार्च ;अभी तक;  हमारे देश में समृद्ध और सासंकृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ साथ बडी संख्याओं में लोगो, विशेष कर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने वाले प्रमुख क्षेत्रो मे से एक हाथकरघा क्षेत्र है।
भारत की विरासत को प्रर्दशित करने के उद्देश से विकास आयुक्त, कपडा मंत्रालय द्वारा भारत साडी वॉकथॉन प्रयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से हाथकरधा समुदाय को साडी बुनाई की पुरानी परंपरा पर नए सिरे से ध्यान केन्द्रित कर अधिक से अधिक आय में वृद्धि कराने की संभावनाएं है।
भारत साडी वॉकथान हमारे बुनकरो के समर्पण को उजागर करते हुए, प्रत्येक कृति के पीछे की शिल्प कौशल को बढ़ावा देने का उददेश्य है। इसी परिपेक्ष में संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 07 मार्च 2024 को प्रत्येक जिले में 1000 महिलाओं को एकत्रित कर भारत साडी वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा हैं।
विकास आयुक्त कपडा मंत्रालय के तहत हाथकरथा कार्यालय द्वारा आयोजित, यह एक पारंपरिक कार्यक्रम से आगे बढकर भारत की सांस्कृतिक विविधता का एक भव्य उत्सव बन गया है। भारतीय संस्कृति और मान्यताओं में साडी एक संपूर्ण परिधान है, इसे पहनना किसी भी महिला के लिए उन्नति और गौरव का प्रतीक है। साडी भारत की महिलाओ को परंपरा से जोडे रखती है। साडी सिर्फ कपडे का एक टुकडा नही है, यह हमारी विरासत का प्रतीक है तो कलात्मकता और कालातीत सुंदरता का प्रतिनिधित्व करती है।
साडी वॉकथॉन का उद्देश्य भारत भर के कारीगरों को सम्मानित करना है, जो एक साडी बनाने में कई सप्ताह बिताते है, और पूरे भारत की विभिन्न शैलियों और बुनाई का जश्न मना सकते है। हैंडलूम साडी वॉक का प्रमुख उद्देश्य साडी पहनने की पारंपरिक कला को जिवंत रखना, हैंडलूम क्षेत्र को बढावा देना एक स्वस्थ्य आदत के रूप में चलने को प्रोत्साहित करना और सामाजिक पूंजी को बढ़ावा देना है।
साडी वॉक एक अनोखा आयोजन है जिसका उददेश्य भारत के सभी क्षेत्रो से साडी के प्रति उत्साही लोगो को एकसाथ लाना है, और हमारे सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है। वॉक को एक स्वस्थ और मजेदार गतिविधियो के रूप में जोडा गया है, जो प्रतिभागियों को चलने और एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। 7 मार्च 2024 को एक भारत साडी वॉकथॉन का आयोजित किया जा रहा है, इस आयोजन मे विविध मनोरंजक कार्यकमों का समागम है।