भा ज पा पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव, कांग्रेस पार्टी में शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना ७ अप्रैल ;अभी तक; नगर परिषद गुनौर के वार्ड क्रमांक 06 से भा ज पा की टिकट से जीतकर पार्षद बनें देवेन्द्र सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होने पन्ना प्रवास पर आये पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अरुण यादव के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

                                इस अवसर पर पूर्व मंत्री मुकेश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक भी उपस्थित रहीं, पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर अध्यक्ष जय नरेश द्विवेदी की अहम भूमिका रही है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक अनु जाति विभाग केसरी अहिरवार, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष धर्मराज कश्यप, रविन्द्र मिश्रा, अमर सिंह यादव तथा एसपी यादव उपस्थित रहें।