मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर 25 नवम्बर ;अभी तक;  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। मतगणना कार्य के सफल संपादन के लिए आज जिले के कुशाभाऊ ठाकरे सभा कक्ष में मास्टर ट्रेनर डॉ. जे के जैन एवं सहायक टीम द्वारा मतगणना के लिए लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
                                प्रशिक्षण में डाक मतपत्र की मतगणना किस प्रकार की जाना है  उसकी संपूर्ण प्रक्रिया एवम बारीकियां के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर द्वारा नियंत्रण यूनिक/कंट्रोल यूनिट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुवे उसे खोलना, उस पर लगे नंबरों का मिलान कैसे करना, सिलो की जांच करना व  मतगणना संबंधी जानकारी दी गई।
                            मास्टर ट्रेनर द्वारा  मतगणना के दौरान किस प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी है  व उससे संबंधित फार्म के बारे में बताया गया ।
                              प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की जानकारी दी। इसके साथ ही मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।