मध्यप्रदेश भारत स्काउट गाइड का दल अहमदाबाद रवाना

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १४डेम्बर ;अभी तक;  मध्य प्रदेश भारत स्काउट गाइड भोपाल द्वारा चयनित मंदसौर जिले का एकमात्र मध्यप्रदेश का स्काउट गाइड दल 17वीं पश्चिम रेलवे राज्य स्टेट  रैली में भाग लेने हेतु  13 दिसंबर को वीर भूमि एक्सप्रेस से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया ।
                          रैली को शुभकामना देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज ने मंदसौर रेलवे स्टेशन से रात्रि में रवाना किया। उन्होंने स्काउट गाइड से प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आवाहन किया। आपने कहा कि मंदसौर जिले के यहां गौरव की बात है कि पूरे मध्य प्रदेश से केवल मंदसौर जिला ही इस पश्चिम रेलवे की राष्ट्रीय रैली में भाग ले रहा है।
                             स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त अंशुल बैरागी ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी दीपिका बैरागी ने मंदसौर जिले का चयन करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियो आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा जिले की गतिविधियों के आधार यह अवसर प्रदान किया गया ।
                        जिले के कांटीजेंट लीडर जिला रोवर्स कमिश्नर महंत एनडी वैष्णव ,स्काउट दल प्रभारी जिला काउंसलर स्काउट गिरधारी लाल भावसार, गाइड दल प्रभारी जिला कमिश्नर गाइड सलमा शाह,सहयोगी दुर्गेश  मेहर के साथ ही 17 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं ।
                           ये है 17वी राष्ट्रीय स्तर की स्काउट स्टेट रैली में भाग लेने वाले स्काउट गाइड- शासकीय उमावि नंदावता के बालेश्वर पिता रतनलाल, पीयूष पिता नंदलाल, प्रवीण पिता भगवती लाल, शासकीय उमावि बालागुड़ा के पीयूष पिता मुकेश प्रजापत,
शासकीय उत्कृष्ट उमावि मंदसौर के विवेक पिता लोकेश, कुलदीप पिता संजय  देवेंद्र पिता हीरालाल, हाई स्कूल ढाबला गुजर के धीरज पिता निर्मल, जे.जे.इं. स्कूल सुवासरा  के प्रतीक पिता कैलाशचंद, गाइड दल की कुमारी ज्योति पिता कचरूलाल शासकीय उ.मा.वि. नंदावता की कुमारी प्रिया पिता सुरेश, कुमारी निशा पिता जगदीश शा.मा.ल.बा.उ.मा.वि मंदसौर, कुमारी ललिता पिता कमल सिंह,मनीषा पिता शिवसिंह रेखा पिता हीरालाल, लक्ष्मी पिता हरजी,मीनाक्षी पिता  सरदार, शासकीय हाई स्कूल ढाबला गुजर,सुखदेव बोरीवाल रहे।
स्काउट ब्लॉक प्रभारी ने भी बच्चो को बधाई दी। इस अवसर पर स्काउट गाइड जिला प्रवक्ता मोहम्मद उमर शेख ने सभी स्काउट गाइड को शुभकामनाएं दी  प्रतियोगिता में सफल  होने के लिए प्रेरित किया । उक्त जानकारी स्काउट गाइड जिला प्रवक्ता मोहम्मद उमर शेख ने दी।मध्यप्रदेश भारत स्काउट गाइड का दल अहमदाबाद रवाना