महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की सहायक निदेशक ने श्री पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला मंदसौर का विभागीय निरीक्षण किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १३ मार्च ;अभी तक;  दिनांक 12 मार्च  को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल की सहायक निदेशक  श्रीमती रेशमा लाला ने श्री पशुपतिनाथ संस्कृत पाठशाला मंदसौर का विभागीय निरीक्षण  किया । जिसमे  भोजनशाला ,पाठशाला,  संस्कृत अध्यापन,आधुनिक शिक्षा, कम्प्यूटर इकाई, फर्नीचर, पुस्तकालय, स्वच्छता,  पेयजल,  बटुको के स्वास्थ्य  आदि का निरीक्षण किया। जिसमे सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई।
                                निदेशक श्रीमती रेशमा लाला ने समस्त आचार्य वर्ग एवं बटुको की शैक्षिक गतिविधियो के साथ ही संस्कृत प्रभारी दिनेश पालीवाल की तत्परता एवं  संस्कृत पाठशाला मे सहयोग की प्रशंसा की।
                            प्रारंभ में वैदिक बटुको ने आगन्तुक अतिथियो का स्वागत वेदमन्त्रोच्चार के साथ किया।  विविध विषयों पर बटुको ने अपनी प्रस्तुति प्रदान की ।
                                इस अवसर पर जिला संस्कृत प्रभारी श्री दिनेश पालीवाल, शा. संस्कृत अध्यापक श्री मनोहरलाल शर्मा, संस्था के परमाध्यक्ष एवं धराशक्तिपीठाचार्य पूज्य गुरुदेव श्री घनश्याम शर्मा, पं श्री सोम शर्मा उज्जैन, संस्कृत पाठशाला प्राचार्य श्री दुर्गाशंकर शर्मा, समस्त अध्यापकगण एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।