महाराष्ट्र निवासी मां-बेटे तस्करी करते रतलाम में गिरफ्तार

अरुण त्रिपाठी
रतलाम,3 मई ;अभी तक;  रतलाम पुलिस ने मुखबिर सूचना पर महाराष्ट्र निवासी मां-बेटे को 50 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
                                        एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक लड़का ब्राउन शुगर लेकर बस से इंदौर की ओर जा रहे है। यह बस शाम 7 बजे फवारा चौक से चलेगी। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस में सवार इन दोनों को पकड़ा।इनकी तलाशी में इनके पास से 505 ग्राम अवेध ब्राउन शुगर जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थ की अंतरष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
                                     पकड़े गए आरोपी के नाम मल्लिका खातून पति खलील पठान उम्र 55 वर्ष ओर अफजल खान पिता जलील खान उम्र 24 वर्ष है। दोनो महाराष्ट्र के अकोला के निवासी होकर मां- बेटे है। आरोपी अफजल के खिलाफ अकोला में भी एक एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।आऱोपी अवेध रूप से ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचते हुए पकड़ा गया था।इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर दो पैकेट में मिले है । प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि ब्राउन शुगर मंदसौर से आई थी और रतलाम में किसी रिश्तेदार के माध्यम से आरोपियों ने प्राप्त की। पुलिस उनकी चैन के बारे में पता कर रही है।
                                               पुलिस की कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, उपनिरीक्षक सचिन डावर , सत्येंद्र रघुवंशी,सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा , आई एम खान, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी, दीपक मकवाना, नीलेश पाठक, अभिश्वक पाठक, महिला आरक्षक प्रतिभा परिहार, जितेंद्र सिंह, विजय शेखावत, पवन मेहता, धर्मेंद्र मैडा, मुकेश कुमावत ओर राहुल मारू का योगदान रहा।