महिला रेंजर सहित वन कर्मियों ने किसान को बेरहमी से पीटा

दीपक शर्मा

पन्ना १९ अप्रैल ;अभी तक; पन्ना टाईगर रिजर्व बफर जोन की महिला रेंजर शीतल कवाचे की तानाशाही से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं।

                               बीती रात जंगल से लगे ग्राम सब्दुआ भापतपुर खेत में फसल गहाई के लिए थ्रेशर लेकर जा रहे किसान रामस्वरूप कुशवाहा और शब्बीर उर्फ फज्जू रात्रि की वजह से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जा रहे थे जिन्हें वन कर्मियों के द्वारा पहले डंडा मार कर चलती बाईक से गिराया गया फिर शब्बीर को चौकी में ले गए जहां महिला रेंजर, वन कर्मी दीपक यादव सहित कई वन कर्मियों के द्वारा लोहे के पाईप से बेरहमी से पीटा गया इसके बाद फर्जी प्रकरण भी दर्ज कर दिया गया, घायल किसान ने अजयगढ़ थाना पहुंच कर शिकायत की गई।। पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल चेकअप करवा कर मामले की विवेचना की जा रही है, इस मामले से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं।