मालवी गुजराती प्रजापति समाज का बंजारी बालाजी पानपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ दिसंबर ;अभी तक;  मालवी गुजराती प्रजापति समाज विकास समिति जिला मंदसौर के तत्वावधान में छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन बंजारी बालाजी पानपुर में आचार्य पं. रामनारायण जोशी के सानिध्य में पुरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसा माताजी जोड़े सहित कुल 10 जोड़े  परिणय सूत्र मे बंधे।
                                   सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापति समाज की गौरव राम कथा प्रवक्ता सुश्री सीता बहन मारुति धाम आश्रम गुडभेली तथा विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुंदेडी के पूर्व सरपंच करणी सेना के वरिष्ठ वरिष्ठ सदस्य ठा. कृष्णपाल सिंह शक्तावत, समाज के गौरव कवि दादू, नगर परिषद मल्हारगढ़ के उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम प्रजापति, नगर परिषद मल्हारगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश प्रजापति, दुधाखेड़ी धर्मशाला विवाह समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप प्रजापति शामगढ़, पानपुर के सरपंच श्री चैनसिंह आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
                                     इस अवसर पर अतिथियों ने सभी नवयुगल जोड़ों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ठा. कृष्णपालसिंह शक्तावत ने प्रत्येक जोड़े को सिलाई मशीन, समाजसेवी डॉ. दिलीप कुमार नागौरे मंदसौर ने वॉटर कैन तथा मुकेश प्रजापति हेड कांस्टेबल सूठी ने हेलमेट कन्यादान के रूप में भेंट किया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में ओमप्रकाश मल्हारगढ़, शिवनारायण टकरावद, मदनलाल कनघट्टी, कमलेश प्रजापत मंदसौर, मदन नागोरी मंदसौर, भूपेन्द्र प्रजापति मंदसौर, डॉ. अम्बालाल रेवास देवड़ा, डॉ. राजाराम पानपुर, उंकारलाल बर्डियाखेड़ी, दशरथ गांधीधाम, जमनालाल बर्डियाखेड़ी, श्याम गोपालपुरा, कंवरलाल वागिया, डॉ. किशोर गुराड़िया लालमुहां, सुंदरलाल फतेहगढ़, कंवरलाल राकोदा, रामविलास सेमलियाहीरा, दशरथ भावगढ़, दिनेश पटवारी मंदसौर, धन्नालाल तितरोद, श्याम सीतामऊ, शंकरलाल जागली, ओंकारलाल अमलावद सहित समाज समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। सम्मेलन में पधारे समस्त अतिथियों व समाज जनों का आभार मालवी गुजराती प्रजापति समाज विकास समिति जिला मंदसौर के अध्यक्ष श्री कारूलाल नागौरे मंदसौर द्वारा व्यक्त किया गया।