मावठे की हुई हल्की वर्षा से रबी की फसलों को हे लाभ

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर  २६ नवंबर ;अभी तक;  कृषि प्रधान मन्दसौर जिले में आज सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की वर्षा होना शुरू हुई जो रुक रुक कर होती रही। इससे रबी की फसलों को लाभ है।
                          प्रभारी उप संचालक कृषि अनिता धाकड़ ने बताया कि आज हुई मावठे की हल्की वर्षा से मन्दसौर जिले की रबी में बोई गई गेहूं,चने,सरसो,आदि की सभी फसलों में लाभ है। उन्होंने बताया कि जिले में रबी की की 2 लाख 95 हजार हेक्टर में विभिन्न फसलों के बोई जाने के लक्ष्य की तुलना में 95 प्रतिशत क्षेत्र में बोई जा चुकी है।