मासूम बालिका के साथ कुकृत्य करने वाले 60 वर्षीय दादा को भेजा गया जेल

आनंद ताम्रकार
बालाघाट ११ मार्च ;अभी तक;  जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर के विरूद्ध 8 वर्षीय मासूम नातिन के साथ कुकृत्य करने का आरोप लगाया है।
                         महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर भरवेली पुलिस ने बच्ची के दादा आनंद पिता बिसराम चौरे उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया है।
                      पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 मार्च की रात्रि 10 बजे अपने दादा आनंद चौरे के कमरे में खेलते हुए चली गई तभी आनंद चौरे ने अपनी नातिन के साथ छेड़छाड़ करने एवं अश्लील हरकतें करते हुये लैगिंग हमला करते हुये कुकृत्य किया था।
                            घटना के दूसरे दिन जब लडकी को मां नहला रही थी तभी उसके शरीर पर नाखून के निशान देखी पुछने पर उसने अपने दादा आनंद चौरे द्वारा किये गये कुकृत्य की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखाई।
                      पुलिस ने आनंद चौरे के विरूद्ध धारा 376(ए बी) आइपीसी, 5/6, 7/8, लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध कायम कर उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया।