मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेसीयों ने किया विरोध प्रदर्शन गिरफ्तार

दीपक शर्मा

पन्ना २४ मई ;अभी तक; गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पन्ना आगमन हुआ वह अनेक कार्यक्रमो मे शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न मुद्दो को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। उसके पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हे गिरफ्तार किया गया।

जिन कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया है। उनमे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी, सौरभ पटैरिया, वैभव थापक, हिम्मत खान, मग्रेन्द्र सिंह गहरवार आदि।