मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पन्ना में विभिन्न कार्यक्रमो मे होगें शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना २१ मई ;अभी तक; मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर पन्ना पंहुचेगें तथा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे भाग लेगें। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान भोपाल से चलकर तीन बजे पवई विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बनोली में आयोजित कन्या विवाह सम्मेलन मे शामिल होगें। तत्पश्चात् पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे शिरकत करेगें।

                             बनोली से चलकर 04ः15 बजे पन्ना पंहुचेगें तथा सबसे पहले ग्राम लक्ष्मीपुर में कृषी महाविद्यालय के भूमि पुजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम मे शामिल होगें। तत्पश्चात् पुरूषोत्तमपुर मे रेल्वे स्टेशन के भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल होगें। तत्पश्चात् जिला मुख्यालय स्थित नजरबाग छत्रसाल खेल मैदान मे आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती तथा गौरव दिवस के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हो कर कार्यक्रम को संबोंधित करेगें उक्त कार्यक्रमो मे केन्द्रीय कृषी मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा संसाद व्हीडी शर्मा, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री राम किशोर कांवरे, कृषी मंत्री कमल पटेल अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेगेंं।