मोईन के विरुद्ध की गई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही, तीन माह तक केंद्रीय जेल सागर में बंद रखने का आदेश

प्रदीप सेठिया
 बड़वाह ३१ मार्च ;अभी तक ;        कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मोईन पिता इकबाल निवासी मदीना मस्जिद के पास इस्लामपुरा, खरगोन को तीन माह की अवधि के लिए केंद्रीय जेल सागर में बंद रखने का आदेश दिया है।
                            जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक शांति भंग न हो इसके लिए यह कार्यवाही की गई है।