मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर शनि मंदिर चौक पर मनाया गया जश्न, यादव परिवार ने दी मोहन यादव को बधाई,

मयंक शर्मा

खंडवा ११ दिसंबर ;अभी तक;  मोदी है तो मुमकिन है भाजपा संगठन को पूरा देश अब  लोहा मानने लगा है भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है संगठन जो निर्णय ले लेता है उसका पालन पार्टी के पदाधिकारी हो या कार्यकर्ता सबको करना पड़ता है, भोलेनाथ के सोमवार के दिन महाकाल की नगरी से मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनना अपने आप में एक मिसाल है, यह संगठन की बड़ी उपलब्धि है,

                                        समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि केंद्रीय भाजपा संगठन द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण राष्ट्रीय महासचिव आशा लकड़ा सोमवार को भोपाल पहुंचे और शाम 4:00 बजे विधायक दल की बैठक में विधायकों से रूबरू चर्चा कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए उज्जैन दक्षिण से विधायक उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए रखा गया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के लिए मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा, सभी ने हाथ उठाकर ताली बजाकर इसका समर्थन किया, अब प्रदेश का विकास पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने हुनर के माध्यम से करेंगे।
                                    प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की नाम की घोषणा के साथ ही शनि मंदिर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया, पार्टी के उपाध्यक्ष अमर यादव, त्रिलोक यादव ,प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ,किशन कनाडे काका ,दिनकर देशमुख की उपस्थिति में ढोल ढमाको आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया, नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का लगाव खंडवा से रहा है और चुनाव में उन्हें पंधाना विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया था साथ ही पूर्व विधायक स्वर्गीय हुकुमचंद यादव जी एवं यादव परिवार से उनके काफी अच्छे संबंध है, शिक्षा मंत्री रहते मोहन यादव ने खंडवा में आदर्श महाविद्यालय कि सौगात एवं साथ ही आदर्श महाविद्यालय का नामकरण भी श्री यादव ने स्वर्गीय हुकुमचंद यादव आदर्श विद्यालय किया था, और इस नामकरण के कार्यक्रम में वह स्वयं शामिल हुए थे जहां यादव परिवार द्वारा उनका आत्मीय सम्मान व अभिनंदन किया गया था, .
                                 27 सितंबर 2021 को नामकरण कार्यक्रम में मोहन यादव ने कहा था कि – मुझे पूरा विश्वास है कि उत्कृष्ट शिक्षा के लिए नहाल्दा स्थित नवीन आदर्श महाविद्यालय एक उत्कृष्ट संस्थान बनेगा। इस हेतु यहां से जो सहयोग और मांग की जाएगी उसे तत्काल पूरा किया जाएगा, चाहे नवीन पाठ्यक्रम की शुरुआत करना हो चाहे अधोसंरचना के लिए आवश्यक सामग्री की आवश्यकता हो। यह विचार नवीन आदर्श महाविद्यालय के निरीक्षण एवं नामकरण घोषणा कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यक्त किए। नहाल्दा स्थित शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय का नामकरण स्व. हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय किया गया, जिसका शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर किया।
                               उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की विकास यात्रा के संबंध में बताया कि इसका ई-भूमि पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया, जबकि लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया और जबकि नामकरण का अवसर उच्च शिक्षा मंत्री को प्राप्त हुआ। यह एक अद्भुत संयोग एवं चमत्कार है, निश्चित ही यह चमत्कार हमें उच्च शिक्षा के उन्नयन में भी देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्व. हुकुमचंद यादव का स्मरण करते हुए उनके नाम पर इस नवीन आदर्श महाविद्यालय को संचालित किए जाने की घोषणा की। साथ ही उपस्थित जन समुदाय से आह्वान किया कि इसे मात्र शासकीय संस्था ना समझ कर अपनी संस्था समझे और विद्यार्थियों के हित में शिक्षा के गुणात्मक विकास हेतु जो भी सुझाव अथवा सहयोग जन सामान्य प्रदान करना चाहे तो उसका स्वागत है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश में जो दो ज्योतिर्लिंग है एक उज्जैन महाकालेश्वर महादेव एवं खंडवा जिले में ओमकार ओंकारेश्वर महादेव, महाकाल की नगरी से मुख्यमंत्री मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान चौकी गई है निश्चित तौर पर पूरा प्रदेश के साथ विशेष रूप से महाकाल की नगरी एवं ओंकारेश्वर खंडवा जिले की नगरी में विकास की काफी संभावना है,