रतलाम मंडल पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के समिति कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार द्वारा माल्‍यार्पण एवं अन्‍य उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्‍पांजलि दी गई।
                           इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के बारे में चर्चा की गई तथा भारत की आजादी में उनके योगदान,  कार्य, उपलब्धियों  एवं अदर्शों से अवगत कराया गया। जनजातीय समाज से होते हुए भी उन्‍होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रजों के विरूद्ध काफी उत्‍साह, निडरता एवं साहस के साथ सामना किया।
                              भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्‍म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस  के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था जिसका प्रमुख उद्देश्‍य सांस्‍कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्‍ट्रीय गौरव के  प्रति उत्‍साह, वीरता तथा आतिथ्‍य के भारतीय मूल्‍यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्‍यता देने हेतु है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्‍टेशनों एवं कार्यालय परिसरों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर होर्डिंग्‍स, बैनर, पोस्‍टर तथा ऑडियो-वीडियो के माध्‍यम से व्‍यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्‍ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्‍ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्‍ठ मंडल बिजली इंजीनियर(टीआरओ) सहित अन्‍य अधिकारी, वेस्‍टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍पलाइज यूनियन, एसी/एसटी एसोसियेशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्‍य कर्मचारी उपस्थित रहे।