रामगोपाल राजा को अ.भा. वाल्मीकि महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष की लहर

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ दिसंबर ;अभी तक;  सेवानिवृत अधिशाषी अधिकारी रामगोपाल राजा को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। देश के राज्यों के वरिष्ठ प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल राजा को वाल्मीकि महासभा का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिससे मंदसौर जिले सहित देशभर के वाल्मीकि समाज बन्धुओं में हर्ष की लहर है।
                               अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवन गोसर ने बताया कि वाल्मीकि महासभा के संगठनात्मक निर्णय लेने में उनका सहयोग करने और महासभा के मुख्य एजेंडे को गति देने, वर्तमान राजनीति को सामाजिक स्थिति की समीक्षा कर कार्य योजना बनाने के कार्य नवनियुक्ति कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा करेंगे ।

                                 इस अवसर पर  अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवन गोसर एवं उनकी पूरी टीम द्वारा  संगठन के शीर्ष नेतृत्व ,  का आभार व्यक्त भी किया नगर अध्यक्ष विकास परमार, प्रदीप दलोर, विनोद दलोर, सुनील रील, दिलीप चनाल, राकेश भंडवाल ने  कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री रामगोपाल राजा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।