राष्ट्रीय महा जनसपंर्क अभियान को लेकर भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २२ मई ;अभी तक;  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त जी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानन्द ज शर्मा के निर्देश पर आज जिला भाजपा कार्यसमिति की आवश्यक बैठक भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक कैलाश चावला,  चंदरसिंह सिसौदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, राजेश दीक्षित, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर के आतिथ्य में मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने की।

                                      सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि पूरा देश 30 मई से 30 जून तक मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यों को संपादित करेगा। हम सब एक ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं, जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद पर केंद्रित होती है। जबकि अन्य दलों की विचारधारा परिवारवाद पर चलती है। आजादी के बाद से निरंतर कांग्रेस ने देश की जनता को जो नारे दिए वह सब बेनामी साबित हुए उनके नारे सिर्फ नारे रहे और धरातल से उनका कोई सरोकार नहीं था। पूर्व में अटल जी की सरकार और अब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सर्वहारा वर्ग की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर अपना सकारात्मक प्रभाव दिखा रही है। आज देश के 6 लाख गांव शहरों से बेहतरीन रोड के माध्यम से कनेक्ट हो गए हैं गांव-गांव में इंटरनेट की सुविधा है, हर घर में शौचालय है और हर व्यक्ति को आवास के रूप में प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी साख मजबूत करता दिखाई देता है। हमने स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं। मुझे आज पुरी उम्मीद है की इस जिला कार्यसमिति की बैठक में आज आप समाज और जनता के बीच जायें तो हमारी केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जायें। आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। आज 97 प्रतिशत अंक लाने वाला छात्र भी अच्छे कॉलेज में दाखिले से वंचित रह जाता है अर्थात आज हमें 100 प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहना होगा।
जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि हमें बहुत जल्द 2023 के विधानसभा चुनाव एंव 2024 के लोकसभा चुनाव में कमर कस कर उतरना है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता होने के नाते विगत विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव के बाद से ही आने वाले चुनावों की निरंतर तैयारी में लगे रहते है। आज केंद्र में भाजपा की सरकार के 09 वर्ष पूर्ण हो रहे और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 19 वर्ष पूर्ण हो रहे है। हमें हमारी इन दोनो सरकार द्वारा किये गये कार्यों से शत प्रतिशत संतुष्ट होकर आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाना होगा। प्राय देखने में आता है की हम खुद ही कभी-कभी अपनी सरकारों का पक्ष ठीक ढंग से नहीं ले पाते है। हम हमारे पूर्ण हुए कार्यो की प्रशंसा करने से बचते है और शेष रह चुके कार्यो की ही चर्चा कर बेवजह की आलोचना करने में लग जाते है। आज जनता भी मोदी जी और शिवराज जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकर उनका लाभ उठा रही है, तो ऐसी स्थिति में हम सब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पवित्र मन से जनता के बीच जाना चाहिए।

मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की आज राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यालय का फोकस देश के सभी बूथों के साथ मध्य प्रदेश के 65 हजार बूथ और मंदसौर जिले के 1115 बूथ पर हो रहा है। हमें शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप अपने-अपने बूथ पर अपनी बूथ समिति को सक्रिय रखना होगा। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमें बूथ पर आवश्यक 22 करणीय कार्यो को समय रहते पूर्ण करना होगा। बूथ का डिजीटल और फिजिकल अपडेशन में मंदसौर जिला अच्छी स्थिति में है।
गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा की आज भाजपा का स्वरूप काफी बडा हो गया है। पूर्व में भाजपा का स्वरूप सीमित था लेकिन पार्टी का कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के विचार उच्च कोटी के होते हुए आज जैसे-जैसे पार्टी का स्वरूप बढ़ता जा रहा है उसकी तुलना में पार्टी के कार्यकर्ताओं में गेरबाजी प्रतिस्पर्धा और एक दुसरे की आंलोचनाओं का भाव पैदा होता जा रहा है। हमें इस बुराई से बचना होगा। हमें किसी भी कीमत पर कांग्रेस पराजित नहीं कर सकती है वरन हमारे अपने कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता हमें परेशानी में डाल सकती है। हमें मंडल और जिले के पदाधिकारी के रूप में जो दायित्व मिला है, हमें उसे समझना होगा। मंडल के प्रभारी के रूप में हमें प्रवासी पदाधिकारी बनना होगा। मंडल की बैठक में जाने के पूर्व जिला पदाधिकारियों को बैठक के समस्त विषयों से परिपूर्ण होकर बैठक में जाना चाहिए।
प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की प्रदेश की मंशानुरूप आज मंदसौर जिले की एक वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हो रही है। मंचस्थ अतिथि गणों को जिले में किये गये संगठनात्मक जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अटोलिया ने कहा की हमने जिले के सभी बूथों पर बूथ विस्तारक अभियान 1 एंव बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में आप सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठनात्मक कार्यो को सफलतापूर्वक सफल कराया है। आज जिले के अधिकांश मंडल में बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न कलस्टरों में सम्पन्न हो चुका है। आने वाली 30 मई हम पूरे जिले में महा जनसम्पर्क अभियान प्रारंभ करने जा रहे है। जिले के सभी मंडलो में सम्पन्न होगा। इस महा जनसंपर्क अभियान में जिला संयोजक के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना एंव सह संयोजक के रूप में भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी नियुक्त किये गये है। जिले में 30 मई से प्रारंभ हो रहे महा जनसंपर्क अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में किये गये ऐतिहासिक कार्यो को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता जर्नादन के बीच जायेगा। एक माह तक चलने वाला यह महा जनसम्पर्क अभियान विधानसभा स्तर एंव लोकसभा स्तर पर सम्पन्न होगा। जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप कई प्रकार के सम्मेलन सम्पन्न किये जायेगें। मुझे पूरी उम्मीद है की आप सभी की सक्रियता से हम मंदसौर जिले में इस महाजनसंपर्क अभियान को सम्पन्न कराने में पार्टी की मंशा अनुसार शत-प्रतिशत खरे उतरेगें।
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानी श्री राजेन्द्र जैन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर बैठक का समापन किया गया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एंव आभार भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने माना
बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय
जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, संजय मुरडिया, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराज सिंह राणा, हितेश शुक्ला, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, नरेन्द्र पाटीदार, अजय तिवारी, सुनिता पालीवाल, शांता वेद, कृष्णपाल सिंह शक्तावत, अकिंत सोनी, निलेश जैन, सुभाष गंगवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष गण निर्मला गुप्ता, विक्रमसिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, सुनिल पटेल, रणजीत सिंह चौहान, इकबाल बेली, भाजपा मंडल अध्यक्षगण सौदान सिंह गुर्जर, अभिषेक मांदलिया, उमराव सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश पंडा, राजमल सुरावत, धीरज संघवी, नेपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश परमार, लाल सिंह देवड़ा, भारतसिंह डांगी, जीवन शर्मा, सामंत सिंह शक्तावत, राजेन्द्र सिंह राणा, जितेन्द्र जाट, ईश्वरसिंह पंवार, विकास सुराना, अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल महामंत्री गण, राष्ट्रीय महा जनसम्पर्क अभियान की जिला टोली एवं मंडल टोली, बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की जिला एंव मंडल टोली, नगरपालिका एंव नगर परिषद के अध्यक्षगण, उपाध्यक्षगण, मंदसौर नगरपालिका के पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण आदि अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।